फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाताओं की जानकारी संबंधी डाटा इंट्री कार्य पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों को विधानसभा मतदाता सूची में नए मतदाताओं के संबंध में डाटा इंट्री का कार्य 16 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि प्रत्येक दशा में नौ दिसंबर तक ऑन लाइन, ऑफ लाइन सहित समस्त आपत्तियों का निस्तारण कर लिया जाए।
विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में 2177 ऑफ लाइन एवं 30 ऑन लाइन तथा विधानसभा क्षेत्र चंपावत में 2458 ऑफ लाइन एवं 62 ऑन लाइन फार्म प्राप्त हुए थे, जिनमें से 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शेष की डाटा इंट्री की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुछ जिलों के डाटाइंट्री में रुचि न लेने और धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। आयोग की समय सीमा के तहत शत प्रतिशत नाम मतदाता सूची में न होने पर संबंधित बीएलओ के साथ क्षेत्र के सुपरवाइजर और एआरओ की लापरवाही मानी जाएगी और उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार नीलू चावला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस बोहरा, निखिल, निरंजन, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें