फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा में गैर हाजिर रहे 55 छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल 470 परीक्षार्थियों में से 415 ने परीक्षा दी। 55 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


प्रभारी प्राचार्या ऋतु मित्तल के दिशा-निर्देशन और परीक्षा प्रभारी डॉ.जगदीश चंद्र जोशी की देखरेख में परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से शुरू हो गई हैं। सुबह की पाली में हुई राजनीति विज्ञान बीए प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत 367 में से 322 ने परीक्षाएं दी, जबकि दूसरी पारी में हुई एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत 21 छात्र-छात्राओं में 16 ने परीक्षा दी।

एमएससी प्रथम सेमेस्टर में 82 में से 77 ने, गणित में 11 में से 10, वनस्पति विज्ञान में 19 में से 18, जंतु विज्ञान में 21 में से 19, भौतिक विज्ञान में नौ और रसायन विज्ञान में 22 में से 21 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। आयोजन में डॉ.तौफिक अहमद, डॉ.धर्मेंद्र राठौर, डॉ.रवि सनवाल, डॉ.एमके त्रिपाठी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें