फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी की राष्ट्रीय वॉलीबाल टीम का चयन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में तीन दिनों से चली आ रही अंतर क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता और चयन ट्रायल संपन्न हो गया। इसके बाद ऑल इंडिया एनएचपीसी वॉलीबाल टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि टनकपुर पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक रईस मियां ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वॉलीबाल खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना की।
विज्ञापन


बरेली से आए वॉलीबाल फेडरेशन के रेफरी मो. उजैर और एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो के वॉलीबाल कोच पीएस राना के नेतृत्व में ऑल इंडिया एनएचपीसी वॉलीबाल टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनएचपीसी के देश भर के छह क्षेत्रों (रीजन) से आई टीमों के 72 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एनएचपीसी की राष्ट्रीय टीम के लिए (12 खिलाड़ियों के अलावा 6 रिजर्व खिलाड़ी) का चयन किया जाना है।

छह टीमों के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबलों का दर्शकों ने खासा लुत्फ उठाया। समापन मौके के विशिष्ट अतिथि पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता सिविल एसके शर्मा और मुख्य अभियंता विद्युत अमिताभ झा थे। संचालन आईटी विभाग के वरिष्ठ पर्यवेक्षक किशन ज्याला ने किया। मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक आनंद टैंभरे ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें