फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी मैदान को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर के गांधी मैदान की चहारदीवारी तोड़ने से पैदा हुआ विवाद निपटा ही था कि अब दूसरा विवाद शुरू हो गया है। निकाय कर्मचारी महासंघ ने रामलीला कमेटी पर मैदान में दुकानें और मनोरंजन के साधनों के लिए स्थान आवंटित करने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


सोमवार को महासंघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह और मंत्री विनोद चंद्र बिष्ट ने पालिका के प्रभारी अधिकारी एसडीएम, ईओ को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि रामलीला के आयोजन के लिए पालिका की ओर से आयोजक कमेटी को नि:शुल्क मैदान उपलब्ध कराया जाता है। मैदान का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैदान में लगी दुकानों से किराया पालिका वसूले वरना मंगलवार से आंदोलन छेड़ा जाएगा। नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल ने इस आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटी दुकानों से कोई शुल्क या किराया नहीं वसूलती है। रामलीला का मंचन जनहित में संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से किया जाता है। जन सहयोग से ही रामलीला का आयोजन होता है।


गांधी मैदान में यदि रामलीला कमेटी दुकानें न मनोरंजन के संसाधन लगाती है तो इसके लिए उसे नगर पालिका से अनुमति लेनी होगी। अनुमति लेकर लगाई गई दुकानों से किराया नगर पालिका की ओर से ही वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल गर्ब्याल, एसडीएम श्री पूर्णागिरि तहसील, टनकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें