फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड क्रिकेट कनसिसेज कमेटी के तत्वावधान में अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जिले में भी खिलाड़ियों के चयन ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को बारिश के कारण ट्रायल नहीं हो पाया। अलबत्ता खिलाड़ियों के पंजीकरण की कार्रवाई पूरी की गई। जिलेभर के 90 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए आवेदन फार्म भरे हैं।
विज्ञापन


चयनकर्ता टीम में पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं बीसीसीआई के ए लेबल कोच पाउल शैफर्ड, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कप्तान प्रदीप ओझा, अनिल जोशी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, सचिव हरि सिंह महर, दीपक सेट्टी, सत्येंद्र मिश्रा, दीपक आर्य, अशोक कुमार, रवि शर्मा शामिल हैं।

ट्रायल स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान में चल रहा है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रावत ने बताया कि ट्रायल के लिए टनकपुर, बनबसा के अलावा खेतीखान, लोहाघाट, चंपावत, बाराकोट आदि स्थानों के खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया बुधवार को ट्रायल लेकर जिले की टीम के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें