फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नेपाल मैत्री दौड़ की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस पर एसएसबी 57वीं की ओर से आयोजित भारत-नेपाल मैत्री की तैयारियां जोरों पर हैं। एसएसबी ने दौड़ की पंजीकरण को अंतिम तिथि 29 जुलाई से बढ़ाकर 4 अगस्त कर दी है। अब तक इस सीमा पर भारत-नेपाल के ढाई सौ धावकों ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस पर एसएसबी 57 वीं वाहिनी अमृतपुर की ओर से भारत-नेपाल हाफ मैराथन मैत्री की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। एसएसबी 57 वी वाहिनी की बनबसा स्थित ई कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट सागर जोशी ने बताया कि इस सीमा पर अब तक भारत और नेपाल के करीब ढाई सौ लोगों ने हाफ मैराथन में प्रतिभाग को पंजीकरण करा लिया है। हाफ मैराथन के सफल आयोजन को लेकर एसएसबी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

दौड़ 5 अगस्त को बनबसा एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी मुख्यालय से सुबह सात बजे शुरू होगी। हाफ मैराथन की तैयारियों को लेकर एसएसबी 57 वी वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट संजीव तिवारी ने दौड़ मार्ग का जायजा लेने के साथ ही अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी की सभी चैकपोस्टों को मैत्री दौड़ के लिए प्रतिभागियों के पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें