फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगा ब्लड बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास होगा। चंपावत जिले का पहला ब्लड बैंक इस तारीख तक अस्तित्व में आ जाएगा। 28 मार्च को केंद्र से जांच को आए दल की बताई गईं तीन खामियों को दूर करने की दिशा में जिला अस्पताल में तेजी से काम चल रहा है। पिछले सप्ताह कुमाऊं मंडल के स्वास्थ्य निदेशक और औषधी निरीक्षक ने जांच कर संतुष्टि जताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


चंपावत में 2012 मेें करीब 22 लाख रुपये की लागत से बने ब्लड बैंक भवन के बावजूद रक्त कोष शुरू नहीं हो पाया है, जबकि इसके संचालन के लिए न केवल विशेषज्ञ डॉक्टर (पैथोलोजिस्ट) है, बल्कि सभी जरूरी उपकरण भी मौजूद हैं। दवा निरीक्षक सुनीति चौधरी के नेतृत्व में केंद्र से आई टीम ने ढाई माह पूर्व रक्त कोष की व्यवस्थाओं का मुआयना किया था। टीम ने उपकरणों सहित यहां की व्यवस्था को ठीक पाया था। मगर रक्त कोष संचालन के लाइसेंस से पूर्व तीन मामूली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए थे।

रक्त कोष भवन के बाहरी हिस्से में शौचालय का निर्माण, एल्युमीनियम के दरवाजे लगाने के साथ जनरेटर में जाली लगाने के निर्देश दिए गए थे। ये काम अगले तीन सप्ताह में पूरा हो जाएगा। फिलहाल जिला अस्पताल में रक्त संग्रहण (ब्लड स्टोरेज) केंद्र से इमरजेंसी में खून दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें