फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड प्रोफेसर गहतोड़ी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ.एचबी गहतोड़ी (80) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनका बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे छह बेटियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मुखाग्नि उनके भतीजे त्रिलोचन गहतोड़ी और पंकज गहतोड़ी ने दी। गहतोड़ी का क्रियाकर्म सितारगंज में किया जा रहा है।
विज्ञापन


कुमाऊंनी साहित्य, लोकगीत, लोक साहित्य विधाओं से संबंधित उनके कई कार्यक्रम आकाशवाणी से प्रसारित हो चुके हैं। मूलरूप से पाटी विकासखंड के गरसाड़ी गांव निवासी गहतोड़ी आठ वर्ष से अपने दामाद जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य एचएन जोशी के साथ रहते थे। निधन पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, कैलाश गहतोड़ी, डॉ.डीडी जोशी, एनडी गहतोड़ी, बीडी सुतेड़ी, बीडी कलौनी, डॉ.जगन्नाथ जोशी के अलावा राजकीय शिक्षक संगठन, प्रधानाचार्य एसोसिएशन, कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें