फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला गया ट्रांसफार्मर, छह दिन बाद रोशन हुआ सिलाड़ गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत विकासखंड के सिलाड़ गांव में छह दिन बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है। इस गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ऊर्जा निगम ने बदल दिया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में 30 परिवार 13 मई से अंधेरे में थे। संजय चौड़ाकोटी सहित गांव के लोगों का कहना था कि बिजली नहीं होने से यहां के लोगों को मोबाइल चार्जिंग से लेकर उनके रोजमर्रा के कामकाज को लेकर दुश्वारी झेलनी पड़ रही थी। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड के चंपावत के कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद्र पंत ने बताया कि सिलाड़ में शनिवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। इससे गांव में बिजली की आपूर्ति सुचारु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें