टनकपुर (चंपावत)।
परिवर्तन एक नई सोच संस्था की ओर से आयोजित चैत्र महोत्सव में गायन, वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता में टनकपुर के अलावा खटीमा, बनबसा, लोहाघाट के प्रतिभागी बाल कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। कोमल रौतेला ने राग देश, राजश्री चंद ने सांसों की माला पे, गाकर श्रोताओं की खूब ताली बटोरी। वहीं बेबी कनिष्का राणा के शास्त्रीय नृत्य को भी खूब सराहा गया। इसके अलावा लोहाघाट की सोनिया आर्या ने आजा रे मै तो कब से खड़ी इस पार, सौरभ रावत ने माई तेरी चुनरिया लहराए गीत गाया। कंचन लोहनी ने सलामे इश्क गीत पर शानदार डांस किया।
बाल कलाकारों के साथ ही एसडीएम अनिल चन्याल ने भी गढ़वाली गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। अंडर-10 गायन में माही शाही, तन्वी यादव, कशिश डुंगरिया ने फाइनल में स्थान पाया है। इसके अलावा वादन में सौरभ पालीवाल, ध्रुव जोशी, आस्था चंद, नृत्य में यशस्वी, शव्यिांसी रावत, श्वेता विश्वकर्मा, अंडर-16 आयु वर्ग की गायन में डिम्पल कठायत, राजश्री चंद, खुशी बिष्ट, कोमल रौतेला, अंकिता गहतोड़ी, दिव्यांशु, 17 वर्ष से अधिक उम्र के कलाकारों की गायन प्रतियोगिता में सोनिया आर्या, सौरभ रावत, अनीता नैथानी, मनमोहन गोस्वामी, मेघा मिश्रा तथा नृत्य में कंचन लोहनी, अनुज कुमार, सुनील ने फाइनल में प्रवेश पाया है। निर्णायक मंडल में शम्मी कोहली, संगीताचार्य पं. गिरीश जोशी, मास्टर विशाल, पं. प्रकाश भट्ट शामिल थे। आयोजन में अनिल पालीवाल, शैलेंद्र सिंह, दीपक राय, करन शर्मा, सुभाष कोहली, सुंदर सिंह आदि ने सहयोग दिया।