फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश और हेमलता सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया है। शिविर में महेश भट्ट और हेमलता को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी चुने गए। जीआईसी सुईं में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी के दिशा-निर्देश और एनएसएस प्रभारी डॉ.कमलेश सक्टा के संचालन में हुए शिविर का समापन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने किया। शिविर में विशेष सहयोग के लिए छात्र राजेश, नीरज सक्टा, मनीषा जोशी, अमित, नेहा बगौली, दीपक नाथ गोस्वामी और सांस्कृतिक गतिविधियों में सपना, पूजा, पंकज, राहुल, प्रकाश,विशिष्ट सहयोग के लिए रवींद्र मेहता को पुरस्कृत किया। क्विज में हरेंद्र, रोहित महराना, राकेश, हनुमंत, सतीश, दिया चौबे ने नगद पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ.शिवानी कर्नाटक, उमेश पुनेठा, लक्ष्मी जोशी, प्रेम गिरि, कमल थापा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें