चंपावत। राज्य स्थापना दिवस पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महिला-पुरुष ओपन वर्ग की पांच किलोमीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 101 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विधायक ने कहा कि खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों का भरपूर उपयोग करते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए खेल का वातावरण तैयार करना है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हार और जीत खेल के दो पहलू हैं। हमें हार से निराश न होकर अपनी कमियों पर मंथन करते हुए उन्हें सुधारने का प्रयास करना चाहिए।