फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यारसों व झरना स्कूल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्राथमिक वर्ग में त्यारसों के सुमित और खेतीखान की झरना चैंपियन रही। जबकि उच्च प्राथमिक वर्ग में बालकों में सिरमोली के अमित माहरा ने 200, 400 व 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने किया। बालकों की लंबी कूद में कानाकोट के गौरव ने पहला, हिंदी सुलेख में कनाकोट के आशीष और अंग्रेजी सुलेख में मुकुल प्रथम रहे। बालिका वर्ग में सिरमोली की संतोषी ने भी 200, 400 व 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी व खोखो में भी सिरमोली प्रथम रहा। उच्च प्राथमिक स्तर पर सिरमोली के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। निर्णायक व आयोजन में त्रिलोचन भट्ट, प्रमोद कर्नाटक, एलएन कर्नाटक, प्रदीप ओली, पुष्पा वर्मा, रेनू रावत, राधिका बोरा, त्रिभुवन उपाध्याय व गोविंद ओली ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें