चंपावत। जिले में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न पदों के लिए दावेदारों की ओर से आवेदन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष दाखिल किए गए।
ओंकार सिंह धौनी की अध्यक्षता और सूरज प्रहरी के संचालन में हुई बैठक में जिला चुनाव अधिकारी विनय त्यागी ने बताया कि जिले में सभी ब्लाक और नगर इकाईयों के गठन के लिए प्राथमिक सदस्यों के नामों का प्रकाशन किया गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आम राय बनाकर जिले में संगठन का ढांचा खड़ा करने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा की। इस मौके पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लाक चुनाव अधिकारी आनंद आर्या, देवेंद्र कन्याल, नासिर खान, भगीरथ भट्ट, डीडी पांडेय, हरीश भट्ट, पूरन कठायत, सुशीला बोहरा, विजय सिंह माहरा, महेश चंद, दिनेश खर्कवाल, भुवन चौबे आदि मौजूद थे।