फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने किए गहरे गड्डे, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
अंबेडकर ग्राम फागपुर में रेलवे किनारे किसानों की जमीन का रास्ता बंद करने से किसानों में आक्रोश बना हुआ है। रेलवे के ठेकेदार द्वारा गांव किनारे गहरे गड्ढे बनाए हुए हैं। इन दिनों गड्ढों में पानी भरने से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने रेलवे विभाग से जल्दी गड्ढों को पाटने की मांग उठाई है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


अंबेडकर ग्राम फागपुर में रेलवे ठेकेदार ने प्रशासन की अनुमति लिए बिना गांव किनारे से मिट्टी उठाकर भजनपुर में निर्माणाधीन सड़क और रेलवे क्रासिंग पर डाली है। गांव किनारे जेसीबी लगाकर गहरे गड्ढे किए गए हैं। गड्डों पर बरसात का पानी भरने से वहां तालाब बन गया है। जिसमें बच्चों और मवेशियों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। गांव किनारे गड्डे किए जाने से किसानों को खेतों पर आवाजाही करने के लिए रास्ता नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान अपने खेतों में ट्रैक्टर तक नहीं ले जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र ही गड्डों को पाटने की मांग की है। कहा कि उनकी मांगे नही मानी तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रधान गीता देवी ने इस संबंध में जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को ज्ञापन भेज उच्च स्तरीय जांच के बाद ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त कर उसे ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले सात दशकों से फागपुर के किसान रेलवे द्वारा खोदे गए गड्डों वाली जगह से ही अपनी भूमि पर आवागमन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें