फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी एजेंसियों से काम कराने का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जिला इकाई की बैठक में इंजीनियरों ने बाहरी एजेंसियों से काम कराने का विरोध किया। महासंघ जिलाध्यक्ष विजेंद्र सुयाल की अध्यक्षता और जिला सचिव प्रबुद्ध शर्मा के संचालन में हुई बैठक में मुख्य रूप से 15 सितंबर को अभियंता दिवस के मौके पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन



कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुशासन , खेल , मंच संचालन , जलपान समेत विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इस दौरान बाहरी एजेंसियों से निर्माण कार्य न कराने की मांग की गई। एसीपी का लाभ जो पूर्व में 10, 16, 26 वर्ष की सेवा में दिया जाता था, उसे 10, 20, 30 वर्ष किए जाने पर आक्रोश जताया गया। बैठक में गिरीश लोहनी, बीसी जोशी, राजेंद्र जोशी, अहमद रेहान, अमित उप्रेती, अजय आर्य, कुंदन सिंह अधिकारी, प्रमोद कुमार वर्मा, मुकुल सती आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें