फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश के अनुरूप वाहन चालकों को समायोजित करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के विभिन्न विभागों, कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों में तैनात वाहन चालकों ने शासनादेश के अनुरूप उन्हें संबंधित विभागों में समायोजित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में वाहन चालक संघ की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कहा है कि जिले के विभिन्न विभागों में 30 से 35 तक वाहन चालक विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से तैनात हैं, जो लगातार लंबे समय से एक ही विभाग में सेवाएं देते आ रहे हैं।
विज्ञापन


अन्य जिलों में जहां शासनादेश के अनुरूप चालकों को समायोजित किया जा रहा है। वहीं चंपावत जिले के वाहन चालक शासनादेश के बाद भी सुविधा से वंचित हैं। रमेश जोशी, सुरेश सिंह सहित तमाम चालकों की ओर से शासनादेश के अनुरूप विभागों में समायोजन की मांग को अमलीजामा पहनाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें