फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने दरोगा पर लगाया अभद्रता व धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल पंत ने कोतवाल में तैनात उप निरीक्षक मनीष खत्री पर गाली-गलौच करने और धमकाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कोतवाल अरुण कुमार वर्मा से मिलकर उनके माध्यम से एसपी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने उप निरीक्षक पर गाली-गलौच अभद्रता कर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक से उन्हें तत्काल हटाने का आग्रह किया गया है। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल पंत ने कहा है कि बुधवार की शाम को उपनिरीक्षक खत्री चड्डा चौराहा के पास स्थित भाजपा कार्यकर्ता होटल स्वामी से अभद्रता कर रहे थे। उन्होंने गाली-गलौच करने पर आपत्ति जताई तो उपनिरीक्षक ने अपना परिचय देने के साथ उन्हें जेल भेजने की भी धमकी दी। ज्ञापन देने वालों में भीम रजवार, जसोद सिंह, नरेश सकारी, प्रवीन मेहता, अक्षत अग्रवाल, कृष्णा श्रीवास्तव, जगदीश चंद, गिरीश शर्मा, योगेश जोशी, कमलेश पांडेय आदि शामिल थे। दूसरी तरफ उपनिरीक्षक मनीष खत्री ने उन पर लगाए गए आरोप को गलत बताया। उनका कहना है कि चड्डा चौराहे के कुछ व्यापारियों ने एक होटल में शराब की अवैध बिक्री की शिकायत की थी तो वह मामले की जांच में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें