फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिला तो 17 से कार्य बहिष्कार करेंगे पर्यावरण मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वेतन न मिलने से परेशान नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने 17 जुलाई से कार्य बहिष्कार की चेेतावनी दी है। उन्होंने ईओ को इस बाबत नोटिस देते हुए शीघ्र वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन


उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार वाल्मीकि, संयोजक कमलेश वाल्मीकि, संगठन मंत्री मधुसूदन, विशाल बाबू, सुनील कुमार आदि का कहना है कि उन्हें जून के वेतन का अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बजट होने के बावजूद पालिका प्रशासन वेतन के भुगतान में टाल-मटौली कर रहा है। उन्होंने आगाह किया कि 16 जुलाई तक उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह 17 जुलाई से संगठन के बैनर तले कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें