फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज में छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में चालू शिक्षा सत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू हो गया है। इसके तहत छात्राएं भूरी कमीज, क्रीम सलवार और दुपट्टा जबकि छात्र सफेद कमीज और ग्रे पेंट पहनकर आएंगे। यह निर्णय छात्र संघ और महाविद्यालय प्रशासन की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के बाद प्राचार्य प्रो. केेकेएस नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से चालू शिक्षा सत्र के लिए ड्रेस कोड तय किया गया। प्राचार्य ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय को शीघ्र लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से निर्धारित ड्रेस पहनकर कॉलेज आना होगा।
बैठक में डॉ. धर्मेंद्र तिवारी, डॉ. जगदीश जोशी, डॉ. तौफिक अहमद, डॉ. विमला देवी, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. रूचिर जोशी, डॉ. विद्या कुमारी, डॉ.अर्चना त्रिपाठी, छात्र संघ अध्यक्ष निखिलेश गहतोड़ी, छात्रा उपाध्यक्षा प्रियंका गड़कोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें