फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में चुनाव प्रचार की सरगर्मियां हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
नेपाल में दूसरे चरण के होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के तहत सीमावर्ती कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में तीन प्रमुख दलों का चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। दो दशकों बाद देश में होने वाले चुनाव को लेकर नेपाली नागरिकों में खासा उत्साह है। वहीं, चुनाव प्रचार के चलते सीमावर्ती बनबसा के कारोबार पर भी खासा असर पड़ा है। नेपाली नागरिकों के बनबसा नहीं आने से बाजार के साथ ही रोडवेज की आय भी प्रभावित हुई है।
नेपाल के प्रस्तावित राज्य संख्या 2,4,6 (तीन राज्यों) में 14 मई को चुनाव संपन्न हो चुके हैं। शेष प्रस्तावित चार राज्यों 1,3,5 और 7 में 28 जून को चुनाव होने हैं। प्रदेश संख्या 7 के सीमावर्ती कंचनपुर जिले में 5 नगरपालिकाओं और 2 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। जिन पर नेपाली कांग्रेस, एमाले और माओवादी केंद्र के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। नेपाली कांग्रेस, एमाले और माओवादी केंद्र दलों से क्रमश: भीमदत्त नगरपालिका में पद्म बोगटी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल रसायली, महाकाली नगरपालिका में वीरबहादुर सुनार, किशोर लिम्बु, इंद्र रावत, वेदकोट नगरपालिका में भोजराज बोहरा, अशोक चंद, मीनराज गिरि, शुक्लाफांटा नगरपालिका में दिल बहादुर ऐर, रण बहादुर मेहरा, लोक बहादुर ऐर, कृष्णपुर नगरपालिका में हेमराज ओझा, कर्ण बहादुर हमाल, जोगराज चौधरी, बेलोरी नगरपालिका में हरेंद्र बिष्ट, पल्लव राज भट्ट, पोती लाल चौधरी, पुनर्वास नगरपालिका में तोया प्रसाद शर्मा, जीवन थापा, वीरबहादुर थापा चुनाव मैदान में हैं। बेलड़ाडी ग्राम पंचायत से चंद्र बहादुर सिंह, धनबहादुर थापा, नंद किशोर शाही और लालझांडी ग्रामपंचायत से धर्म सिंह बडायक, निर्मल राना, मदनसेन बडायक क्रमश: कांग्रेस, एमाले, माओवादी केंद्र के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के कंचनपुर जिले में 28 जून को होने वाले चुनाव के चलते सीमावर्ती भारतीय बाजार (बनबसा) का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बहुत कम संख्या में नेपाली खरीदारों के बनबसा पहुंचने से सीमा पर सुनसानी छाई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल के मुताबिक बनबसा का कारोबार करीब 80 प्रतिशत प्रभावित हुआ है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री शंकर लाल वर्मा ने बताया कि नेपाली ग्राहकों के कम संख्या में यहां पहुंचने से प्रतिदिन बनबसा के कारोबार को दस से पंद्रह लाख का नुकसान उठाना पड़ रहा है। टनकपुर डिपो के एआरएम केएस राना ने बताया कि नेपाल में होने वाले चुनाव के चलते कम सवारियों के आने से बनबसा रोडवेज को प्रतिदिन साढ़े चार से पांच लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। आरएम लेखराज सिंह ने बताया कि नेपाली सवारियों के कम संख्या में आने से टनकपुर रीजन को इन दिनों प्रतिदिन करीब छह से सात लाख रुपये प्रतिदिन का नुकसान हो रहा है। कस्टम अधीक्षक राज कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों देशों के बीच होने वाला व्यापार इन दिनों प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि 26 जून से 28 जून तक सीमा सील होने से व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें