फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले में लंबे समय से 11 बांडधारी चिकित्सक अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में लंबे समय से 11 बांडधारी चिकित्सक अनुपस्थित चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे चिकित्सकों की सूची निदेशालय को भेजी गई है। शासन स्तर पर गैरहाजिर चिकित्सकों को बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों से पास आउट होने के बाद बांडधारी चिकित्सकों को जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल लोहाघाट, स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा, खेतीखान, बनबसा में तैनाती दी गई थी। इसमें सभी चिकित्सकों के साथ तीन से पांच साल तक का अनुबंध हुआ था। मेडिकल काॅलेज श्रीनगर के छह और हल्द्वानी से पांच पासआउट चिकित्सक शामिल हैं जिन्होंने एमबीबीएस में प्रवेश के समय कॉलेजों के साथ तीन से पांच साल तक सेवाएं देने का अनुबंध किया था।

वर्ष 2018 से चिकित्सक चल रहे गैरहाजिर
चंपावत। जिला अस्पताल से डॉ. प्रीति माहरा अक्तूबर 2022, उपजिला अस्पताल लोहाघाट से डॉ. सिराजुलहम मलिक अगस्त 2020, डॉ. अमन अग्रवाल मई 2022, नमन खडूजा जून 2020, डॉ. चिराग सैनी जून 2020, डॉ. हर्षा शर्मा सितंबर 2022, डॉ. कुलदीप सिंह नवंबर 2022 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा से डॉ. सक्षम दिगारी अक्तूबर 2022, डॉ. ज्योति भट्ट मई 2025, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा से डॉ. वसुंधरा चंद पांच जून 2019, स्वास्थ्य केंद्र खेतीखान से गौरव उप्रेती मई 2018 से अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
जिले में 11 बांडधारी चिकित्सक लंबे से समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। सभी चिकित्सकों की सूची निदेशालय को भेज दी गई है। निदेशालय से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-इंद्रजीत पांडेय, एसीएमओ, चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें