फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई बाराकोट की 108 एंबुलेंस सेवा

विज्ञापन
बाराकोट में आपात सेवा 108 की एंबुलेंस का फीता काट शुभारंभर करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक को आपात चिकित्सा सेवा 108 एंबुलेंस सेवा मिल गई। रविवार को लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने फीता काट और हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस का उद्घाटन किया। इसी के साथ लोगों को समय पर मदद के अलावा क्षेत्र के लोगों का लोहाघाट और दूसरे क्षेत्रों की एंबुलेंस पर निर्भरता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

आपात चिकित्सा सेवा 108 के चंपावत जिला प्रबंधक भास्कर शर्मा ने बताया कि फिलहाल 108 सेवा के लिए पहली कॉल नहीं आई है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, प्रकाश राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी, मदन जोशी, कैप्टन कल्याण सिंह, महेश अधिकारी, एमएस डॉ. मंजीत सिंह के अलावा ईएमटी नवनीत गहतोड़ी, पंकज जोशी, महावीर अधिकारी, कमल चंद्र शर्मा, चालक धर्मेंद्र बिनवाल, मुकेश कुमार, मदन कुमार, दीपक सिंह आदि मौजूद थे। अब जिले के सभी चारों ब्लॉकों में एंबुलेंस हो गई है। चंपावत और पाटी में दो-दो और लोहाघाट और बाराकोट में एक-एक एंबुलेंस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें