चंपावत। जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका टनकपुर में 10481 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें महिला 5286 और पुरुष 5195 मतदाता रहे। जबकि 11 वार्ड में पंजीकृत मतदाता 14826 थे। टनकपुर में 70.69 मतदान हुआ है। जबकि पिछले बार के चुनाव में 71.20 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं जिले में चारों निकाय में 68.8 प्रतिशत मतदान हुआ है।