फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कृत हुए महिला दिवस प्रतियोगिताओं के विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां चौड़ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई भाषण, फैंसी ड्रैस और कविता प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिताओं में अव्वल रही महिलाओं को वाहिनी की ओर से पुरस्कृत किया गया। आईटीबीपी में हिमवीर वाईब्ज वेलफेयर एसोसिएशन (हव्वा) की ओर से महिलाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


हव्वा की अध्यक्ष ज्योतिका साह की अध्यक्षता और खुशी भाटी के संचालन में हुई कविता प्रतियोगिता में नसरीम खान ने पहला, ज्योतिका शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रूतेजा बेलदार ने पहला, राधा ने दूसरा, फैंसी ड्रैस में नीलम पाटनी ने पहला और श्रीओम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों में लता बिष्ट, सुषमा फर्त्याल, कुसुम खर्कवाल, ज्योति, डॉ. रितु मित्तल, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. आंचल सिंह, डॉ. कीर्ति ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें