टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब की स्थानीय टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए खटीमा के जांबाज सैनिक वीरेंद्र सिंह राणा के परिवार को ग्यारह हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। शुक्रवार को क्लब के पदाधिकारियों ने खटीमा स्थित आवास में जाकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को सहायता राशि भेंट की।
क्लब के अध्यक्ष दीपक जैन के अगुवाई में शहीद वीरेंद्र के परिवार को आर्थिक मदद देकर लौटे क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में देश के हर नागरिक को राष्ट्र रक्षा की खातिर प्राणों को न्यौछावर करने वाले जांबाज शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा रहना चाहिए। क्लब की इस टीम में क्लब के सचिव विनय अग्रवाल, दीपक छतवाल, नरेश अग्रवाल, वैभव अग्रवाल आदि शामिल थे।