चंपावत। जिला प्रशासन की ओर से 6 मार्च को पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा में बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर का आयोजन किया जाएगा। एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि डीएम रणवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में भिंगराड़ा रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले शिविर में प्रत्येक विभाग की ओर से विकासपरक योजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे। शिविर में किसी भी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का वेतन काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।