टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्यवाहक कोतवाल योगेश दत्त ने बताया कि टनकपुर में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी नानकमत्ता के प्रतापपुर निवासी सुखविंदर सिंह जमानत पर था। कोर्ट में तारीकों पर नहीं पहुंचने पर न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।