फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पैनल में आ रही खराबी से उपभोक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली विहीन गांवों में लगे सोलर पैनल खराब होने लगे हैं। इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पैनल लगाए गए थे। लेकिन एक महीने में ही अधिकतर सोलर पैनल खराब हो चुके हैं। रमैला के क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा निगम की ओर से लगाए गए अधिकतर सोलर पैनल खराब हो चुके है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोलर पैनल खराब होने से अधिकतर ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजूबर हो गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द सोलर पैनल ठीक नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। ऊर्जा निगम के ईई राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि सोलर पैनल खराब होने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर गांव में सोलर पैनल खराब होंगे तो उन्हें ठीक किया जाएगा। ग्रामीणों को भी सोलर पैनल की देखरेख करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें