टनकपुर (चंपावत)। एसएसबी की 57वीं वाहिनी ने थपलियालखेड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय में सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं बांटीं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। एसएसबी के कमांडेंट राजेश त्रिपाठी ने विद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण का ऐलान किया।
कमांडेंट त्रिपाठी और ग्राम प्रधान बसंत राय की मौजूदगी में आयोजित शिविर में चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। ग्रामीणों को कृषि उपकरण भी बांटे गए। वहां विद्यालय की शिक्षिका गीता, पूर्व सैनिक सुरेश चंद्र, एसएसबी के निरीक्षक जगदीश चंद्र, सहायक उप निरीक्षक देवराम आर्य, राकेश कुमार, बुद्धि प्रकाश, थपलियालखेड़ा गांव के मुखिया मोहन सिंह आदि थे।