फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य की जूनियर, सीनियर हॉकी टीम का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। 9वीं राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए राज्य की जूनियर एवं सीनियर टीमों का प्रशिक्षण कैंप शुक्रवार से शुरू हो गया है। जूनियर टीम के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण 9 जनवरी तक एवं सीनियर टीम का प्रशिक्षण 4 जनवरी तक चलेगा। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुए प्रशिक्षण में दोनों ही टीमों के 22-22 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कैंप में कोच भानुप्रकाश, सहायक कोच प्रकाश सिंह, सतीश जोशी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय कोच भानुप्रकाश ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद जूनियर टीम 10 जनवरी से जबलपुर (मध्यप्रदेश) में होने वाली 9वीं जूनियर मैन हॉकी चैंपियनशिप और सीनियर टीम 7 जनवरी से चेन्नई में शुरू हो रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। राज्य की दोनों टीमों के खिलाड़ियों को स्टेडियम में कैंप कराकर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें