फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार परीक्षा परिणाम जल्दी घोषित करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष के सुधार परीक्षा परिणाम फिर से घोषित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने डीएम के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं का कहना है कि पूर्व में विश्वविद्यालय ने बीएसी द्वितीय, तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। जिसमें कई छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन में अनेक खामियां पाई गई। छात्र-छात्राओं ने इसका विरोध करते हुए दोबारा मूल्यांकन किए जाने की मांग उठाई मगर अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित न होने से छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रसंघ अध्यक्ष पारस सिंह महर ने बताया कि जल्दी ही परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में हेम जोशी, अंकित सिंह, दिव्या बिष्ट, प्रियंका पाटनी, काजल मेहरा, आशा भंडारी आदि थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य ने भेजा ज्ञापन
चंपावत। धूरा जिला पंचायत क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट ने जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने अमोड़ी में बालिका इंटर कॉलेज, तलियाबांज में इंटर कॉलेज, बजौन में इंटर कॉलेज सहित अमोडी इंटर कॉलेज में नए भवन का निर्माण, प्राथमिक विद्यालय बेट्टा में नए भवन निर्माण की मांगें उठाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें