चंपावत। जिला मुख्यालय से लगे चौकी ग्राम पंचायत में इन दिनों कटखने बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर महिलाओं, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर लगातार हमलावर हो रहे हैं।
शुक्रवार को सौंज निवासी बुजुर्ग शिक्षक ज्वाला दत्त जोशी पर बंदर ने उस समय हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब वह अपने खेत में सब्जी तोड़ने के लिए गए थे। घायल शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें टिटनेस और रैबीज के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। पीड़ित शिक्षक ने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आतंक का पर्याय बने कटखने बंदरों को पकड़ने की मांग उठाई है।