लोहाघाट (चंपावत)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 36वीं वाहिनी के हिमवीरों ने सुई गांव में स्वच्छता अभियान चला ग्रामीणों को जागरूक किया। शनिवार को उप सेनानी संदीप चौधरी और सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हिमवीरों ने सुई गांव के आदित्य महादेव मंदिर और नौले की सफाई की।
लोगों से जैविक और अजैविक कूड़ेदान में कूड़ा डालने की अपील की गई। उप सेनानी चौधरी ने लोगों से सामान लाने ले जाने के लिए कपड़े के झोलों का उपयोग करने, पॉलिथीन में सामान न लाने, घर के आसपास कूड़ा न डालने की अपील की। अभियान में 40 से अधिक हिमवीर शामिल थे।