चंपावत। स्वतंत्रता दिवस पर खेल विभाग की ओर से विभिन्न वर्गों पर आयोजित क्रॉस कंट्री पंकज, नरेंद्र और केशव पहले स्थान पर रहे। दस किमी पुरुष ओपन वर्ग में पंकज कुमार, नरेंद्र सिंह बोहरा, केशव सिंह, गिरीश बोहरा, सुनील रावत, नाथू कुमार पहले छह स्थानों पर रहे।
महिला ओपन वर्ग में शकुंतला भंडारी, ममता महर, पूजा गोस्वामी, ज्योति जोशी, नीमा मौनी, सोनू बिष्ट, सब जूनियर वर्ग में रोहित सिंह रावत, सौरभ सिंह महर, सुरेंद्र सिंह, मोहित जोशी, अजय भंडारी, राजेंद्र रावत, जूनियर वर्ग में सागर कुमार, मोहन जोशी, विजय सिंह, आयुष तड़ागी, संजय जोशी, मानस पनेरू पहले छह स्थानों पर रहे।
इससे पहले शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी एनएस बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। विजेता धावकों को डीएम, सीडीओ ने पुरस्कृत किया। इसके बाद गोरलचौड़ मंदिर, खेल मैदान आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। गौड़ी रोड पर 15 सौ पौधों का रोपण भी डीएम के नेतृत्व में किया गया। वहां सत्यनारायण, जीबी जोशी, एनसी कोठारी, आरके पंत, डीएम राजपूत, जर्नादन चिलकोटी, नंदकिशोर जोशी, प्रदीप बोरा, चंदन अधिकारी, अमित वर्मा, हरीश जोशी, मुकुल ढेक, सुनील जोशी आदि थे।
लोहाघाट में निर्मल, ममता, विमल ने बाजी मारी
लोहाघाट (चंपावत) में आयोजित क्रॉस कंट्री का मुख्य अतिथि पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी, कै. मोहन सिंह ढेक ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
जूनियर बालक वर्ग में निर्मल कुमार, अभिषेक मेहता, सौरभ धौनी, करन सिंह तड़ागी, शाहिद रजा, बालिका ओपन वर्ग में ममता जोशी, पूजा बिष्ट, पूजा, सुनीता, पूजा कालाकोटी, किरन बोहरा, ओपन पुरुष 10 किमी में विमल कुमार, गिरीश चंद्र, कमल फर्त्याल, योगेश बोहरा, संदीप महरा, गोविंद बोहरा पहले छह स्थानों पर रहे। वहां जसवंत खड़ायत, चंद्रशेखर ओली, बची सिंह रावत, विमल मेहता, नरेश फर्त्याल, दीपक फर्त्याल, इंदर ढेक, दीपक सुतेड़ी, दीपक अधिकारी, जितेंद्र राय, मनमोहन ढेक आदि मौजूद थे।