लोहाघाट (चंपावत)। जीजीआईसी में 19 जुलाई से पांच दिवसीय भारत स्काउट-गाइड की राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा शुरू होगी। लोहाघाट में पहली बार होने वाली इस परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के 200 स्काउट-गाइड हिस्सा लेंगे।
जिला संयोजक प्रधानाचार्य जीजीआईसी मीना शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य प्रशिक्षण आयुक्त श्याम दत्त चौबे ने बताया कि प्रादेशिक स्काउट-गाइड आयुक्त की स्वीकृति मिलने के बाद यहां तृतीय सोपान पास स्काउट-गाइड राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा 19 से 23 जुलाई तक होगी।
विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जगदीश पांडेय ने विद्यालय में 100 स्काउट-गाइड की व्यवस्था करने के अलावा पूर्ण सहयोग की बात कही। बाद में एसडीएम आरसी गौतम से सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था में मदद का आग्रह किया गया। इस मौके पर ब्लाक सचिव मोहननाथ गोस्वामी, स्काउट मास्टर गणेश पुनेठा, उप सचिव गिरीश जोशी, नीता लोहनी और नवीन जोशी आदि मौजूद थे।