चंपावत। राजकीय वाहन चालक संघ की बैठक में 20 मई को देहरादून में होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रतिभाग करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। महासंघ महामंत्री उमेश गहतोड़ी की अध्यक्षता और विजय वर्मा, नवीन पांडेय के संचालन में हुई बैठक में वाहन चालकों का कहना था कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ पत्राचार करते आ रहे हैं।
लेकिन आज तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बताया गया कि 20 मई को होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में जिले से उमेश गहतोड़ी और रमेश चंद्र जोशी देहरादून जाएंगे। तय किया गया कि प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से आगे की रणनीति को लेकर जो भी योजना बनाई जाएगी सभी उसे आगे को बढ़ाएंगे। बैठक में जोगाराम पांडेय, शिव प्रसाद डबराल, दीपक कुमार, हरक सिंह बिष्ट, संजय खर्कवाल, दीप वर्मा, बालादत्त, रवि जोशी, सुरेश भट्ट, मोहन राम, बलदेव सिंह आदि मौजूद थे।