फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी का सबब बन रहे गड्ढें, ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के सुल्ला-बांकू मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कई जगह पर स्कबर व सड़क किनारे दीवार भी टूटी है। इससे दुर्घटनाएं होने का भय बना हुआ है। परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क पर बने गड्ढे के समक्ष प्रदर्शन कर शीघ्र इसकी मरम्मत करने की मांग की। मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान शांति देवी और रविशंकर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुल्ला-बांकू सड़क मार्ग की बदहाली पर आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब 10 साल पहले कुनाड़ी तक किया गया था। मरम्मत न किए जाने से चार साल से इस मार्ग की हालात दयनीय हो गई है। सड़क पर जगह-जगह स्कबर टूटे हुए हैं और दिवार क्षतिग्रस्त हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क में सुधारीकरण का कार्य न होने पर आगे आंदोलन की चेतावनी दी है। रघुवर सिंह, दीपक सिंह, खीम सिंह, जोत सिंह, उमेश जोशी, भैरव जोशी, प्रकाश राम, विमला देवी, देवकी देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें