फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक समस्या निवारण शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड ने यहां कैंप लगा पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों की समस्याओं का निराकरण किया। इनमें से 25 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सोल्जर बोर्ड के अधिकारियों ने सरकार, सेना से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


सोमवार को गढ़ीगोठ के ग्राम गुदमी स्थित डेविड पेंटर हाइस्कूल प्रांगण में कै. मोहन चंद की अध्यक्षता, पुष्कर कापड़ी के संचालन में सोल्जर बोर्ड के सहायक अधिकारी कै. डीएस गुसाईं ने पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों को अपने हकों के लिए जागरूक रहने को कहा। सरकारी और सेना से मिलने वाली सुविधाओं को कैसे प्राप्त करेंगे इसके बारे में भी जानकारियां दी। शिविर में 118 पूर्व सैनिक, 28 वीर नारियां और आश्रित के अलावा 18 भारतीय सेना के अवकाश प्राप्त नेपाली नागरिक भी मौजूद थे।

शिविर को गौरव सेनानी कल्याण समितिम अध्यक्ष कै. भानी चंद, कै. शेरसिंह खोलिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सोल्जर बोर्ड के सूबेदार एमसी जोशी, हवलदार ललित अधिकारी, नंदन सिंह डांगी, गौरव सेनानी कल्याण समिति के कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, दशरथ जोशी, कै. चंद्र राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें