फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में आधार कार्ड बनाने का कार्य फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला प्रशासन की ओर से आधार कार्ड बनाने से वंचित रह गए लाभार्थियों की सुविधा के लिए एक बार फिर से आधार कार्ड बनाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

तहसील कार्यालय परिसर में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बनाए गए भूकंपरोधी भवन में आधार कार्ड बनाने का शिविर बीते तीन दिनों से संचालित हो रहा है। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से लाभार्थी आधार कार्ड में दर्ज हो गई प्रविष्टियों के संशोधन के लिए पहुंच रहे हैं। वर्तमान में जिले में केवल एक ही स्थान पर आधार कार्ड बनाए जाने के कारण बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लाभार्थियों को बायोमेट्रिक परीक्षण के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि आधार कार्ड बनाने से छूटे हुए लाभार्थियों की सुविधा के लिए एक बार फिर से शिविर संचालित किया जा रहा है। जिसमें नए आधार कार्ड के पंजीकरण के साथ ही पूर्व में बन चुके आधार कार्डों में दर्ज हुई गलत प्रविष्टियों अथवा नई प्रविष्टियों को दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। तीन दिनों में सैकड़ों प्रविष्टियों के सुधार के साथ ही 80 से अधिक लाभार्थियों के बायोमेट्रिक परीक्षण लिए जा चुके हैं।

मोबाइल नंबर दर्ज कराने को लगाई 25 किमी की दौड़
चंपावत। बुधवार को तहसील कार्यालय में लगे आधार शिविर में एक महिला 25 किलोमीटर का सफर तय कर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज कराने पहुंची। लोहाघाट विकासखंड के कोलीढेक निवासी गोमती देवी अपनी छोटी नातिनी आंचल के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होने से काफी दिनों से परेशान थी। आंचल का बायोमेट्रिक परीक्षण करीब छह माह पूर्व हो गया था, लेकिन उसका मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होने के कारण आधार कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


कभी बिजली तो कभी कनेक्टविटी न होने से दिक्कतें
चंपावत। लाभार्थियों की ओर से लंबे समय से उठाई जा रही मांग के बाद तहसील कार्यालय में आधार पंजीकरण शिविर तो शुरू हो गया है। लेकिन कभी बिजली गुल रहने और कभी इंटरनेट की कनेक्टविटी न मिलने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। दूसरा आधार कार्डों की प्रविष्टियों में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए आधार कार्ड की मूल प्रति अनिवार्य रूप से मांगी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें