चंपावत। क्वैराला घाटी में शुक्रवार को नशामुक्ति परिवेश एवं स्वच्छ पर्यावरण अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। अर्द्ध विधिक स्वंयसेवक (पीएलवी) डॉ.प्रकाश चंद्र जोशी शूल के नेतृत्व में गांव में रैली निकाल लोगों को नशे से हो रहे नुकसान की जानकारी दी गई।
इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक समसरता पर हो रही चोट से बचने के लिए समाज को नशे से निजात दिलाना जरूरी है। इस मौके पर दुकानदारों ने स्कूली बच्चों को बीड़ी-सिगरेट नहीं बेंचने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ मुहिम चलाने का संकल्प लिया। गोष्ठी व रैली में प्रकाश भट्ट, रुद्रमणि, प्रकाश शर्मा, चूड़ामणि, पान देव, मीना देवी, जीवन चंद्र, हरीश चंद्र, दीपा देवी, चित्रा देवी, भुवन चंद्र, रमा देवी आदि मौजूद थे।