फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्तिया के छात्र हिमांशु सिंह शेखू ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत कर विद्यालय व क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर हिमांशु का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए राज्य की टीम में हुआ है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता तेलंगाना (आंध्र प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक केएन जोशी ने बताया कि कक्षा सात के छात्र हिमांशु ने नैनीताल में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। बस्तिया गांव निवासी इस छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक केआर विश्वकर्मा, विद्यालय के सभी शिक्षकों, विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद आदि ने खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें