फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में कल्पना और भाषण में खुशी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। छीनीगोठ होली समिति एवं नशामुक्ति अभियान संयोजक त्रिलोचन जोशी ने छात्र-छात्राओं के सृजनात्मक और बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कल्पना, जूनियर वर्ग में दिव्या धामी, सब जूनियर में आशीष कुमार ने पहला स्थान पाया, जबकि भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में खुशी नेगी, जूनियर वर्ग में अमित, सब जूनियर वर्ग में सिमरन पाठक पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


छीनीगोठ स्थित राजकीय हाइस्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षाविद् धर्मेंद्र चंद और प्रधानाचार्य छोटेलाल वर्मा ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने बच्चों को नशे बचने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को अपनाने की बात कही। भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में ग्रामप्रधान दीपा देवी, सुनील कुमार, अकबर अली, राजेंद्र बिष्ट, पवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें