फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने के पहले मंगलवार को होगा तहसील दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले में जनसमस्याओं के समाधान के लिए हर माह के पहले मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में डीएम डॉ.अहमद इकबाल की ओर से तहसील दिवसों का रोस्टर जारी कर दिया है। डीएम ने बताया कि स्थानीय स्तर की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के लिए प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को सुबह 10 बजे से कार्य समापन की अवधि तक तहसील दिवसों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माह के प्रथम मंगलवार को अवकाश होने पर तहसील दिवस का आयोजन उससे अगले कार्यदिवस को किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह निर्धारित रोस्टर के अनुसार पांच दिसंबर को बाराकोट में, दो जनवरी 2018 को पूर्णागिरि, छह फरवरी को चंपावत तथा एक मार्च को लोहाघाट में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों में आवश्यक सूचनाओं सहित स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हर सोमवार को लगेगा शिकायत निवारण शिविर
चंपावत। डीएम की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से कार्य समापन की अवधि तक जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में उपस्थित होकर जन समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि उनके मुख्यालय से बाहर होने की दशा में जन सुनवाई एडीएम द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें