फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी में मनाया जा रहा कौमी एकता सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के निर्देश पर टनकपुर पावर स्टेशन में 19 से 25 नवंबर तक सांप्रदायिक सद्भावना और कौमी एकता सप्ताह मनाया जा रहा है। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में इसका शुभारंभ मुख्य अभियंता अमिताभ झा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाकर किया। 24 नवंबर को ध्वज दिवस मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने धर्मनिरपेक्षता, अहिंसा, सौहार्दता, सांस्कृतिक एकता, कमजोर वर्गों के विकास, महिला संरक्षण जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी। वरिष्ठ प्रबंधक एसके जैन, आनंद टैम्भरे, एसके गुहा आदि ने संबोधित किया। वहीं केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छह से नौंवी तक के बच्चों की राष्ट्रीय एकता व सांप्रदायिक सद्भावना विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 72 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें