फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को दी कानूनी जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय में विधिक शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी जानकारियां दी गई। प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी की अध्यक्षता और कीर्ति बल्लभ जोशी के संचालन में आयोजित शिविर में पैरा लीगल वालंटियर केशर सिंह फर्त्याल ने नशे के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि आज युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के शौक को पूरा करने के लिए युवा अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गरीब, दिव्यांग, महिलाओं, अनुसूचित जाति के लोगों को दी जाने वाली कानूनी सहायताओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रकाश चंद्र जोशी, भुवनचंद्र जोशी, गोपाल पंतोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें