फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पाठ में खुशी और निबंध में पियूष रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। संकुल संसाधन केंद्र बाराकोट में सपनों की उड़ान कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कवितापाठ में खुशी और निबंध प्रतियोगिता में पियूष अव्वल रहे।
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी आरआर लोहिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. योगेश चतुर्वेदी और मंजूबाला के संचालन में हुई सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी ने पहला, सिंगदा ने दूसरा तथा पुनई स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी कविता पाठ में खुशी अधिकारी, जानकी चंद, अंजलि सामंत, निबंध में पियूष भंडारी, अंकित सिंह सामंत, पवन सिंह पहले तीन स्थान पर रहे।

नुक्कड नाटक में प्राथमिक विद्यालय सिंगदा ने पहला और च्यूरानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठेरा पहले, सील बरियूडी दूसरे और मिरतोली स्कूल तीसरे स्थान पर रहा, पेंटिंग प्रतियोगिता में मेघा सामंत, चंद्रा चंद, गीता सामंत, वाद विवाद में मेघा सामंत, सुमित भंडारी, समीर राणा पहले तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजन और निर्णायकों में महेश चंद्र, केडी जोशी, प्रकाश गड़कोटी, सुनीता अधिकारी, विद्या गिरी, हेमा जोशी, दिनेश खंपा, मनोज पंत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें