फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयानंद इंटर कॉलेज में पुरोहित्य प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में रविवार से दयानंद इंटर कॉलेज में एक माह का पुरोहित्य प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने दीप जलाकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि पुरोहित आदर, सम्मान एवं धर्म रक्षक की उपाधि है, जो कुप्रथा को हटाकर ज्ञान का संचार करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक रामदेव आर्य ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में हर दिन दोपहर साढ़े तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक प्रशिक्षण कक्षाएं चलेगी। गोपाल आर्य मुनि की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. रूपचंद्र शास्त्री, डॉ. विश्वमित्र शास्त्री, दिनेश पांडेय, कांतिबल्लभ जोशी, धनीराम, जेपी सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, मुकेश सिंह बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें