टनकपुर (चंपावत)। हरेला क्लब का दसवां दो दिनी निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शनिवार से शुरू हो गया। मुख्य अतिथि व्यवसायी और समाजसेवी विरेंद्र चंद बीरू ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।
शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय में शुरू हुए शिविर में नेत्र मितिज्ञ राजबीर सिंह एवं राजेंद्र पुनेठा ने 235 मरीजों के आंखों की जांच की और 102 मरीजों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। पहले दिन डॉ. टीडी रखोलिया और डॉ. डीएस नेगी ने 65 मरीजों के ऑपरेशन किए। इस दौरान क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद, सचिव अजय गुरुरानी, एडवोकेट शंकर दत्त गड़कोटी, एलडी गहतोड़ी, डॉ. प्रकाश ओली, डॉ. वीके जोशी, देवीदत्त भट्ट, अनिल गड़कोटी आदि मौजूद थे।