फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से संपन्न हुआ एलायंस दीपावली मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एलायंस क्लब का दो दिनी दीपावली मेला धूमधाम से संपन्न हो गया। मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शिव-पार्वती, श्रीकृष्ण लीलाओं और देवी देवताओं पर आधारित झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति प्रदर्शित करते कार्यक्रमों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लोगों ने मेले में लगे स्टॉलों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


एलायंस क्लब के सचिव राज सिंह भदोरिया ने क्लब की अब तक की उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी। बताया कि मेले से प्राप्त आय को नेत्र रोगियों के उपचार और निर्धन वर्ग के सेवार्थ में खर्च किया जाएगा। इस मौके पर मुरादाबाद के कलाकारों और गाजियाबाद से आए आर्केस्ट्रा ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियां दी। क्लब ने शत-प्रतिशत हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वाले शकील अहमद मंसूरी, अजय जैन और स्थानीय अमर उजाला संवाददाता को सम्मानित किया।

तीन पुलिस कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सर्वाधिक कूपन बेचने वाले क्लब सदस्य हेमेंद्र सिंह रावत, से.नि. कै. हरीश कापड़ी को सम्मानित किया गया। संचालन पुष्कर कापड़ी और हेमेंद्र सिंह रावत ने किया। वहां क्लब अध्यक्ष अरुण सोराड़ी, नवीन भट्ट, कमल जैन, संजय अग्रवाल, पवन मित्तल, महेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन


कूपन संख्या 15269 पर खुला पहला ईनाम
बनबसा (चंपावत)। एलायंस क्लब के लकी ड्रॉ में पहला पुरस्कार बाइक कूपन संख्या 15269, दूसरा पुरस्कार एलसीडी टीवी कूपन संख्या 10709, तीसरा पुरस्कार वॉशिंग मशीन कूपन संख्या 12979 पर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें